फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कांकेर में धर्मांतरित शव दफन विवाद; आमाबेड़ा के ग्राम तेवड़ा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Conversions in Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े ग्राम तेवड़ा में धर्मान्तरण को लेकर मचे बवाल के बीच अब शांति नजर आ रही है। बीते तीन दिनों से धर्मान्तरित व्यक्ति के शव का गांव में कफ़न-दफन को लेकर विवाद हुआ था। दो पक्षों में मारपीट के बाद इलाके में तनाव हो गया था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। फिलहाल, इलाके में शांति कायम है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा को लेकर वहीं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। कार्यपालिक दंडाधिकारी की ओर से निगरानी रखी जा रही है। सर्तकता बरती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें