फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किमी पैदल कावड़ यात्रा में निकली विधायक भावना बोहरा, डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, देखें वीडियो

Digvijay Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 01:10 PM IST

प्रदेश की भाजपा महिला विधायक भावना बोहरा बीते 21 जुलाई से अमरकंटक (एमपी) से भोरमदेव मंदिर तक 150 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू की है। ये कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक है। आज शनिवार को इनकी यात्रा कबीरधाम जिले के पांडातराई पहुंची। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा स्वयं पंडातराई पहुंचे व विधायक भावना बोहरा का पारंपरिक रीति रिवाज और पुष्पवर्षा कर ‘बोल बम’,‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल सैकड़ों शिवभक्तों का स्वागत अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विधायक भावना बोहरा को शॉल और मिठाई भेंट कर कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन धर्म की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के पावन जल से बाबा भोरमदेव का जलाभिषेक करने के इस संकल्प के पीछे छत्तीसगढ़ की सुख, शांति और समृद्धि की कामना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन यात्रा भगवान भोलेनाथ की कृपा से संकल्प से सिद्धि तक की राह प्रशस्त करेगी। भावना बोहरा की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह संकल्प केवल व्यक्तिगत आस्था नहीं, बल्कि जन-जन के कल्याण की भावना से ओतप्रोत है। सनातन धर्म की भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की है, जहां व्यक्ति स्वयं के लिए नहीं, समाज के लिए साधना करता है। यह यात्रा उसी भाव की झलक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें