कवर्धा में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को लेकर बीते दो दिन से पीजी कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। दूसरे दिन सोमवार देर रात यहां पुलिसकर्मी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की विवाद हो गई। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच हुई है। इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार को यहां छत्तीसगढ़ी सिंगर अनुराग शर्मा का कार्यक्रम था। इसी दौरान एक कार्यकर्ता मंच के सामने बार-बार वीडियो बनाने जा रहा था। तब पीछे बैठे लोगों को दिक्कत हो रहीं थी। इस पर पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को रोका गया। इसी बात से नाराज युवक पुलिसकर्मी के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि गाली गलौच की नौबत आ गई। मौके पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी को सामने आना पड़ा। फिर विवाद शांत हुआ। अब यह वीडियो सामने के आने के बाद कांग्रेस व भाजपा नेताओं की कई सोशल मीडिया ग्रुप में बहस शुरू हो गई है।