फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया योग, पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी हुईं शामिल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कबीरधाम जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज कवर्धा डोम मैदान में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने योग के महत्व को लेकर अपने विचार साझा किया। वे नागरिकों को योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य प्राचीन परंपरा है, जो आज संपूर्ण विश्व में स्वीकार की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली रही है, और प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्वभर में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को पतंजलि योग पीठ के जिला प्रशिक्षक सुरेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। उनके साथ आयुर्वेद विभाग के अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने भी विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की तकनीकों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने सरल और प्रभावशाली तरीके से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि का अभ्यास कराया और इनके लाभों की जानकारी भी दी।इधर, योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन परिसर पंडरिया में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई। नगरवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर "एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य" के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए नगर पालिका परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीनतम जीवन-पद्धतियों में से एक है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का प्रतीक है। यह न केवल हमें तनावमुक्त रखता है, बल्कि जीवन को अधिक अनुशासित और सकारात्मक बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है। पूरी दुनिया ने भारत की इस अमूल्य धरोहर को अपनाया है और इसके लाभ को स्वीकार किया है।हम सभी संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और स्वस्थ भारत, समर्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें