जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण पुल के ऊपर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सवार युवक गिर पड़ा। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक, मृतका युवक की पहचान गौरव यादव 25 साल के वार्ड नंबर 11 के निवासी के रूप में पहचान हुई है। गौरव जोकि बढ़ाई का काम करता है वह आज शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपनी बाइक से गिधौरी समान लेने जाने को निकला था। लोगो का कहना है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो सड़क पर गिर गई। जिसके चलते युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से खून का तेज बहाव होने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।