फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में दो चचेरी बहनों की मौत,खेलते हुए बाड़ी में बने कुएं में गिरी, रो-रोकर परिजन बेहाल

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कनाई में दो चचेरी बहनों की घर में बाड़ी में बने कुएं में गिरने से पानी में डूबने से मौत हुई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बेहाल है घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।मिली जानकारी अनुसार,,आज मंगलवार की शाम करीबन 5 बजे दोनों बहन अस्मिता 6 वर्ष और प्रिंसी 4 वर्ष घर के बाड़ी में खेल रहे थे। आधे घंटे के बाद दोनों बहन नहीं दिखने पर परिजनों ने तलाशी शुरू की आस-पास की जगहों और पड़ोसियों से पूछने पर नहीं आने की जानकारी मिली। जिसके बाद अंदेशा होने पर घर के बाड़ी की तरह कुएं में उतार कर खोजने पर दोनों अंदर बेहोशी की हालत में मिले,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित किया। वही दोनों बच्चियों की माता पिता का रो रोकर बेहाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई,जिसके बाद दोनों बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस ने मार्ग कायम किया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें