फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में 1.88 करोड़ रुपए की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार, रकम डबल करने का देता था झांसा

जांजगीर–चांपा जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने जमीन की खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी आरोपी उत्तरा कुमार साहू (52 वर्ष) निवासी बिलारी, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बताया कि पीड़ित राजेश कुमार साहू ने 14 नवंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वर्ष 2023 में भूपेंद्र साहू ने जमीन के कारोबार और अपने बेटे के शेयर मार्केट में काम करने का हवाला देकर निवेश करने पर 25 माह में ढाई गुना रकम लौटाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में प्रार्थी से करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम लौटाई गई। इस प्रकरण में भूपेंद्र साहू, हिरेंद्र साहू और सुरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि उत्तरा कुमार साहू फरार चल रहा था। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया पूछताछ में आरोपी ने ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें