फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: गांजा तस्करी के दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त; NDPS एक्ट में केस दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

जिले के अकलतरा और बम्हनीडीह थानों से गांजा तस्करी के दो आरोपी और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 9.744 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 4.98 लाख रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है। पहला मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आदतन बदमाश रजत उर्फ गोलू दीवान बड़ी मात्रा में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने बिर्रा में सड़क चारपारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ा। 

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.744 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 2.40 लाख रुपये है। रजत उर्फ गोलू दीवान की पहले ही जिला बदर की कार्यवाही हो चुकी थी। इसके बावजूद वह अपने गृह जिले में रहकर गांजा तस्करी कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद बम्हनीडीह पुलिस ने उसे जेल भेज दिया और जिला दंडाधिकारी को भी सूचित किया।

दूसरा मामला 
दूसरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मुखबिर से जानकारी मिली कि दो लोग रेलवे स्टेशन के पास गांजा रखे हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी लेने पर 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत 2.58 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी और एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर जांजगीर में तस्करी के लिए लाया था। पुलिस के अनुसार, अभिषेक का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पूर्व में शराब के मामले में भी जेल जा चुका है। दोनों मामलों में आरोपी रजत उर्फ गोलू दीवान और अभिषेक सूर्यवंशी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें