फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा : बारात में नाचने को लेकर विवाद, चाकू से प्राणघातक हमला, फरार आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में बाराती बाजा में नाचने की बात को लेकर विवाद करते हुए,चाकू से प्राणघातक हमला करने के मामले में थाना सारागांव पुलिस ने फरार आरोपी सोमवीर उर्फ सुमबीर यादव उम्र 20 वर्ष,तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी की शाम पीड़ित गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ ग्राम अफरीद में बारात में शामिल होने आया था। इसी दौरान ग्राम बोरसी से आए दूसरे बारातियों के बीच नाचने को लेकर विवाद हो गया। जहाँ विवाद में अश्लील गाली-गलौच करते हुए गौरव बरेठ और उसके साथी सागर बरेठ पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे दोनों घायलों को गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की। घायल गौरव बरेठ का बिलासपुर स्थित अस्पताल में कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष मृत्यु पूर्व कथन भी दर्ज कराया गया।

इस प्रकरण में पूर्व में अमर यादव और अमीर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। फरार आरोपी सोमवीर उर्फ सुमबीर यादव और एक विधि से संघर्षरत बालक को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें