फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसदेव नदी के मिनी डेम पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 12 Feb 2026 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटली के हसदेव नदी में बने मिनी डेम के ऊपर दो बाइक में आपस में टक्कर हुई। जिसमें एक युवक बाइक सहित हसदेव नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक घायल हुए है। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, ग्राम भटली से होकर हसदेव नदी निकली है,दोनो छोर को जोड़ने के लिए मिनी डेम का निर्माण किया गया है। जिसके ऊपर से दो बाइक तेज रफ्तार में थी और आसपास में दोनों की हैंडल टकराने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सीधे हसदेव नदी में जा गिरी इस हादसे में युवक सुमित दास उम्र 22 निवासी चांपा के रूप में पहचान हुई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं दूसरी बाइक में सवार विकास यादव अमन खन्ना ,मृतक का छोटा भाई पहलाद दास घायल हुए है। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा वही मृतक युवक केशव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश संडे अपने टिम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वही घायलों का उपचार जारी है अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें