फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में मरीजों की जान बचाने अपनी जान दांव पर लगा रहे स्वास्थ्यकर्मी, अंदरूनी इलाके से आया वीडियो

अक्सर देखा जाता है कि जिन्हें सुविधाएं मिलती है वे अपने कामों में लापरवाही बररते है, लेकिन जहाँ सुविधा नही वहां कर्मचारी अपनी जान को दांव पर लागाकर दुसरो की जान बचाने में किसी भी तरह से कोई भी कमी नही करते है, ऐसा ही एक मामला सुकमा जिले के बिक्रमपल्ली का है, जहाँ स्वास्थ्यकर्मी अपने जान की परवाह किये मरीजों की जान बचाने एक लाठी के सहारे नदी को पार कर रहे है, इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे कि इस दिनों बस्तर में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कइयों जगह बाढ़ की स्थिति होने के साथ ही कई गांव दूसरे गावों से कट गए हैं, वही सुकमा जिले के अंदुरुनी गाँव विक्रमपल्ली का एक वीडियो सामने आया, जहाँ स्वास्थ्यकर्मी पीठ में दवाइयों को लेकर मरीजों का उपचार करने के लिए नदी को एक लाठी के सहारे पार करते हुए दूसरे गांव जा रहे है, जिससे कि जो ग्रामीण बीमार चल रहे है, उन्हें सही समय पर दवा दे सके और उनका इलाज किया जा सके, ऐसा स्वास्थ्य शिविर जिसमें कर्मचारी अपने जान को जोखिम में डालकर सुकमा में उफनते नदी नाले को पार करते स्वास्थ्यकर्मी गांव के ग्रामीणों तक पहुंच रहे है, स्वास्थ्य सुविधा पूरा करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचा रहे हैं, सबसे सुदूर और दुर्गम माने जाने वाले गांव बिक्रमपल्ली से यह एक वीडियो सामने आया जो सराहनीय कम और चिंता का विषय ज्यादा है, ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, रास्ते में कहीं भी ना पुल है ना ही सुरक्षा के इंतजाम, फिर भी स्वास्थ्यकर्मी पीठ पर दवाइयों का बैग लादकर अपनी जान जोखिम में डालकर इस गांव तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें