फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बस्तर में सर्व आदिवासी समाज ने किया बंद का एलान, पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत को लेकर कर रहे ये मांग

कांकेर जिले के आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की मौत के मामले में सर्व आदिवासी समाज ने पूरे बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और समाज की ओर से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष गंगा नाग ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेज दिया गया था। जेल में उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई, जिसकी सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को समय पर नहीं दी गई। इसके बाद, जीवन ठाकुर को कांकेर से रायपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिली। उचित उपचार के अभाव में 4 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों को उनकी मौत की खबर अगले दिन, 5 दिसंबर को मिली। इस गंभीर मामले को देखते हुए, आदिवासी समाज ने तहसीलदार चारामा, टीआई चारामा, जेल अधीक्षक कांकेर और रायपुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें