फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास में हत्या: सुकमा में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की ली जान, खेत में गाड़ा शव; ऐसे खुला मामले का राज

Mon, 02 Feb 2026 02:42 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चारास में जादू-टोना के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में उच्चारास गांव में एक बच्चे की मौत हो गई थी। मृत बच्चे का नाम गंगा बताया गया है। परिजनों को शक था कि सोढ़ी देवा द्वारा जादू-टोना किए जाने के कारण बच्चे की मौत हुई है।

23 जनवरी को बच्चे के क्रियाकर्म के दौरान इस विषय पर चर्चा और तेज हो गई। ग्रामीणों के बीच यह धारणा बन गई कि गांव में हो रही तमाम अनहोनी घटनाओं के पीछे सोढ़ी देवा का जादू-टोना जिम्मेदार है। इसी अंधविश्वास के चलते मृत बच्चे के परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर सोढ़ी देवा की हत्या कर दी और शव को गांव के पास स्थित खेत में गाड़ दिया।     मामले में 31 जनवरी को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गादीरास थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम कयारास निवासी चार आरोपियों में कोसा सोढ़ी उम्र 42 वर्ष, डूंगा सोढ़ी उम्र 38 वर्ष, नंदलाल करटामी उम्र 36 वर्ष और डुला सोढ़ी उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना गादीरास जिला सुकमा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 14 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अंतिम रिमांड की अवधि एक मई 2026 तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें