फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में यातायात जवान ने बुजुर्ग महिला पार कराई सड़क, सोशल मीडिया में हो रही तारीफ

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है जिसमे पेंड्रा के मुख्य चौराहे में तैनात यातयात जवान ने काफी समय से सड़क पार करने को खड़ी बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर उसे सड़क पार कराया इस दौरान पुलिस जवान का वीडियो किसी ने बना लिया अब यह वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई पुलिस जवान तारीफ कर रहा है। चौक में तैनात यातयात पुलिस का जवान रमेश मराबी जब चौक में तैनात था उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला पर उसकी नजर पड़ी बुजुर्ग महिला काफी परेशान थी और बार बार सड़क पार करने की कोशिश भी कर रही थी पर सड़क पार नही कर पा रही थी क्योंकि मुख्य चौराहा होने के कारण भीड़भाड़ अधिक थी। बुजुर्ग महिला पर जब चौक पर तैनात पुलिसकर्मी रमेश मराबी की नजर पड़ी तो वो आया और बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ कर उसे सड़क पार कराया ,,इस दौरान बुजुर्ग महिला को सड़क पार कराने का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब स्थानीय शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है एयर हर कोई यातयात पुलिस जवान रमेश मराबी की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें