फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया जिले में हाथी का आतंक, जंगल गए अधेड़ को उतारा मौत के घाट, रात में करते हैं घरों में तोड़फोड़

अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 08:29 PM IST

कोरिया जिले की सीमा से देर रात मरवाही वन मंडल में दाखिल हुए एक अकेले हाथी ने जंगल गए अधेड़ पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचकर शव को जंगल से रिकवर कर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। दरअसल, कल देर रात कोरिया जिले की सीमा से मरवाही वन मंडल में दाखिल हुए एक अकेले दंतैल हाथी ने मरवाही वन मंडल के गांव में जमकर उत्पात मचाया था। इसके बाद दोपहर में हाथी माडाकोट के जंगल पहुंचा। जहां पर हाथी के आमद की जानकारी से बेखबर माड़कोट गांव का रहने वाला राम प्रसाद पाव जो जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गया हुआ था। उसका सामना अचानक जंगल में हाथी से हो गया। इसके बाद हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें