फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीपीएम के आरएमकेके रोड पर कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर लंबा लगा जाम, लोग हुए परेशान

अनुज कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 12:41 PM IST

जीपीएम जिले को बिलासपुर से जोड़ने वाले आरएमकेके रोड पर आज एक कोयले से भरा ट्रेलर जर्जर सड़क होने के चलते अनियत्रित होकर मुख्यमार्ग पर ही पलट गया। जिससे इस सड़क पर दोनों ओर से लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते इस सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग परेशान होते रहे। दरअसल, पेंड्रा को बिलासपुर से जोड़ने वाली आरएमकेके रोड इस समय पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और आए दिन सड़क खराब होने के कारण इस सड़क पर सड़क हादसे हो रहे हैं। आज सुबह लगभग तीन बजे के आसपास भी बंजारी घाट पर कोयले से भरा ट्रेलर जर्जर सड़क होने के कारण सड़क में हो चुके बड़े बड़े गड्डे में पलट गया। जिसके चलते चालक बाल-बाल बच गया। कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यह जाम लगभग 4 किलोमीटर तक लगा रहा। जिसके चलते भारी वाहन और यात्री बसें बुरी तरह इस जाम में फंस गई। यह सड़क केंवची से रतनपुर नेशनल हाईवे में स्थानांतरित हो गया है। निर्माण कार्य भी कुछ जगहों पर चल रहा है। ठेकेदार और विभाग के द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चालू कर रखने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं नहीं दी जा रही है। जिसके कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई। लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पेंड्रा की ओर से बिलासपुर जाने वाले वाहन किसी तरह धीरे धीरे कर छोटी कारों और मोटरसाइकिलों को किसी तरह निकलने की जगह मिली पर बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाले लोड वाहन घाट होने और बड़े बड़े गड्डे होने के चलते नहीं आ पा रहे हैं। जिसके चलते लंबा जाम लगा हुआ है।।हालांकि आंशिक रूप से यातायात सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है। जर्जर सड़क और जाम के कारण भारी वाहन चालक संघ और राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति को सामान्य करने की व्यवस्था जल्द करने की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें