फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का सरकार पर हमला,गुलाब कमरों बोले- आदिवासी अस्मिता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

Tue, 11 Aug 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा और उसकी सांस्कृतिक पहचान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। जिला प्रेस क्लब पेंड्रा में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी एवं पूर्व विधायक गुलाब कमरों समेत कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, लेकिन भाजपा नेताओं की ओर से आदिवासी समाज को बधाई तक नहीं दी गई। उन्होंने इसे आदिवासी समाज के प्रति सरकार के रवैये का संकेत बताया। कमरों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहचान में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी प्राचीन आदिवासी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जीवंत हैं। ऐसे में विश्व आदिवासी दिवस के प्रति सरकार की कथित उदासीनता निराशाजनक है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस महज एक आयोजन नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की परंपराओं, अधिकारों और संस्कृति को सम्मान देने का अवसर है। गुलाब कमरों ने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की परंपरा का पालन करता आया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के लिए जंगल आजीविका और जीवन का आधार, जल जीवन का हिस्सा तथा जमीन उसकी सामाजिक पहचान से जुड़ी हुई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज की स्वतंत्र सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। भानु ने RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासियों की मूल पहचान को अलग तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्मिता को लेकर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर सहित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों का संघर्ष आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई की प्रेरणा देता है। उन्होंने दोहराया कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ आदिवासी संस्कृति एवं अस्मिता की रक्षा के लिए कांग्रेस आगे भी अपनी आ

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें