फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें

Sun, 05 Apr 2026 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के द्वारा पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद सिवनी, निमधा, धनपुर, पेंड्रा गौरेला और मरवाही सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण ठंडा और खुशनुमा हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश का आनंद लेते नजर आए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है, जिससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आगामी फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूटने और ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बाते सामने आईं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें