फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से धधकने लगे जंगल: मरवाही वनमंडल के राम वन में 3 KM तक फैली भीषण आग, वन्यजीवों पर खतरा

Mon, 16 Mar 2026 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गर्मी की शुरुआत होते ही जिले के मरवाही वनमंडल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। जंगलों में लगी आग से जहां वन्य जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं छोटे-छोटे पेड़-पौधों और वन संपदा को भी भारी नुकसान हो रहा है। लगातार लग रही आग से जंगलों को क्षति पहुंचने की आशंका बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मरवाही वन मंडल के गौरेला परिक्षेत्र अंतर्गत तरईगांव गांव के पास स्थित राम वन क्षेत्र के जंगल में करीब दो से तीन किलोमीटर तक के इलाके में आग लगी हुई है। यह आग तेजी से फैल रही है। जिससे जंगल के बड़े हिस्से में नुकसान साफ तौर पर देखा जा सकता है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया तो वन क्षेत्र को भारी क्षति हो सकती है। इधर वन विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। मरवाही वन मंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद के मुताबिक वन मंडल के कुछ क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिलती है, तत्काल टीम को मौके पर भेजा जाता है और फायर वॉचर व बीट गार्ड की मदद से आग पर काबू पा लिया जाता है।

वन विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अन्य वन मंडलों की तुलना में मरवाही वन मंडल में जंगलों में आग की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। हालांकि बढ़ती गर्मी के साथ वन विभाग के सामने जंगलों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें