फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में खनिज विभाग और जिला प्रशासन, 23 वाहनों को किया जब्त

धमतरी जिले के रेत खदान में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी का दौरा किया था और रेत खदान में जाकर स्थिति का जायजा लिया था।जिसके बाद से खनिज विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। वही खनिज विभाग द्वारा ग्राम भरारी और दोनर में रेत भंडारण का अनुज्ञा निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के अलग अलग स्थानों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 23 वाहनों को जब्त किया गया है,जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दे की धमतरी जिले के महानदी, सोंढूर और पैरी नदी में रेत का अवैध खनन जोरो के साथ चल रहा है।जबकि एनजीटी और शासन के आदेश के तहत 15 जून से खदानों से रेत खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाता है।इसके बाद भी रेत के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में खनिज विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित रही।वहीं कुछ दिनों पहले जिले के लीलर रेत खदान में कार्रवाई के लिए प्रशासन की टीम पहुँची थी।जहाँ रेत माफियाओं ने एक युवक को चाकू मार दिया।इसके बाद धमतरी में रेत के अवैध कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई। घटना की जानकारी होने पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी जिले में रेत के अवैध कारोबार की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे और जिले में चल रहे रेत के अवैध खनन को लेकर दीपक बैज ने खनिज विभाग और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।वही दीपक बैज के दौरे के बाद से खनिज विभाग हरकत में आ गई है और लगातार अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन कहना है कि जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें