फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: धमतरी को सीएम साय की सौगात, 465 करोड़ से अधिक के 102 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Sun, 17 May 2026 06:23 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी के पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को धमतरी पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने धमतरी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। सीएम ने बटन दबाकर 102 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों की कुल लागत 465 करोड़ रुपये से अधिक है। बता दे कि कार्यक्रम में सीएम साय ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें सड़क, पेयजल, अधोसंरचना विकास और नगरीय सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास अंतर्गत 52 कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपये  है। इनमें लोक निर्माण विभाग धमतरी संभाग के 21 कार्य, जल प्रबंध संभाग रूद्री के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी के 6 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 4 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 4 कार्य, नगर पंचायत आमदी का 1 कार्य तथा नगर पालिक निगम धमतरी के 13 कार्य शामिल हैं।इसी प्रकार लोकार्पण अंतर्गत 50 कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 41 करोड़ 50 लाख 48 हजार रुपये से अधिक है। इनमें लोक निर्माण विभाग के 4 कार्य, म.ज.प. बांध संभाग क्रमांक-2 रूद्री का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 35 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3 कार्य तथा नगर पालिक निगम धमतरी के 7 कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। आम नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल और मजबूत अधोसंरचना मिलेगी। इससे धमतरी के समग्र विकास को गति मिलेगी और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें