फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में मेडिकल व्यापारी से 73 लाख रुपए की ठगी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मेडिकल व्यापारी से 73 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी जिग्नेश त्रिवेदी और उसके साथियों ने व्यापारी को पीएम समृद्धि योजना के तहत 50 लाख रुपए का लोन दिलाने और सब्सिडी दिलवाने का झांसा दिया। इसी बहाने उन्होंने व्यापारी से अलग-अलग किस्तों में 73 लाख रुपए ले लिए जब लंबे समय तक न तो लोन मिला और न ही रकम वापस हुई। तब व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जिग्नेश त्रिवेदी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें