बिलासपुर में हर साल की भांति एक बार फिर मसानगंज में अनोखे तरह से दुर्गा पांडाल को सजाया गया है । इस बार मां गुपचुप में विराजी हैं । पंडाल को गुपचुप थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है । बताया जा रहा है कि मसानगंज नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति हर साल एक नए थीम के साथ दुर्गा उत्सव को मनाती है । समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि पंडाल में कुल 5 लाख गुपचुप को लगाया गया है,जिसे प्रसाद स्वरूप वितरित भी किया जाएगा । इस कांसेप्ट को कोलकाता से लाया गया है। यहां मां खुद 12 फिट ऊंचे गुपचुप में ध्यान मुद्रा में विराजी हुईं हैं। इस पूरे पांडाल का अनुमानित खर्च 20 लाख से अधिक बताया जा रहा है।