बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना और नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। राज्य शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन के सकारात्मक परिणाम सामने आते हुए आज 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में वापसी की।