भाटापारा में पिछले 48 घंटे से रुक रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के निचली बस्तियों में नालियों का पानी घरों में घुस गया है। कृषि उपज मंडी रोड पर नालियों का गंदा पानी जमा हो गया है। राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। 48 घंटे की बारिश ने नगर पालिका के द्वारा सफाई के दावे की पोल खोलकर रख दी है।