फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालोद में अनोखा मामला, कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक पर मामला दर्ज

बालोद जिले से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहां 70 वर्षिय वृद्ध महिला को कुत्ते ने काट दिया। जिससे महिला घायल हो गई। वहीं पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के अंगारी गांव का है। जहां 70 वर्षिय वृद्ध महिला गंगा बाई को उसके पड़ोस में रहने वाले छबिकान्त नामक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने काट दिया। बताया जा रहा है की वह कुत्ता पहले भी कई बार हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपने तरह का यह अनोखा मामला है, जो बालोद थाने तक पहुंचा है। पीड़ित महिला के नाती कौशल कुमार ने शिकायत में दर्ज कराया है कि जिला अस्पताल बालोद पहुंची मेरे दादी को आपात कालिन विभाग में ले जाया गया। इसके तुरंत बाद ही छबिकांत सिन्हा पिता हरख राम सिन्हा अपने साथियों के साथ पहुंचकर डाक्टर पर यह दबाव बनाने की कोशिश की कि कुत्ता द्वारा नहीं काटा गया है। इस प्रकार जब मेरी दादी गंभीर जख्म और दर्द से व्याकुल थी और कहरा रही थी, तत्काल चिकित्सा व्यवस्था दिलाने के बजाय उनके (छबिकांत) के द्वारा मेरी दादी के स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ खेलते हुए व्यवधान उत्पन्न किया। जिला अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर ने बताया कि दरअसल कुत्ते के काटने और उसके बाद उपजे विवाद का यह पूरा मामला है। जो थाने तक पहुंचा है। कुत्ते के मालिक पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। आगे जांच और कार्रवाई की जाएगी पीड़ित और शिकायत कर्ता पक्ष ने बयान में बताया है कि इससे पहले भी कुत्ते के कारण घटना घटित हुई थी। जिसके बाद समझाइश दी गई थी। लेकिन किसी तरह की कोई सुध नहीं लेने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें