फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: कमोदा बिहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा; 45 डिसमिल भूमि अतिक्रमण मुक्त

Mon, 11 May 2026 02:34 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में कमोदा बिहार रिसॉर्ट से लगी सरकारी जमीन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह बुलडोजर चलाकर लगभग 45 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान वहां बने शेड, बाउंड्री और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

रिसॉर्ट संचालकों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग के लिए शेड और बाउंड्री का निर्माण किया था। राजस्व विभाग की नापजोख में यह अवैध कब्जा पाया गया था। पूर्व में नोटिस जारी होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया था। सोमवार सुबह छह बजे प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुबह सात बजे बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हुई, जो करीब चार घंटे तक चली। रिसॉर्ट परिसर के बड़े शेड सहित अन्य अवैध निर्माण तोड़े गए। एक अन्य व्यक्ति द्वारा बनाए गए कमरों को भी ध्वस्त किया गया।

एसडीएम वन सिंह नेताम ने बताया कि अतिक्रमण का मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन था। जांच में कब्जा सही पाए जाने के बाद बेदखली नोटिस जारी किया गया था। दो दिन पूर्व कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन संबंधित पक्ष ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। प्रशासन का कहना है कि दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए भूमि को सरकारी उपयोग में लाया जाएगा। यहां आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य शासकीय सुविधाओं के लिए जमीन आवंटित की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें