फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय, संपन्न हुआ छठा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:33 AM IST

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित छठें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई दी है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यह आयोजन कुरुक्षेत्र और बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय साबित होगा। इस दौरान बाली के राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा। समापन समारोह में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। इंडोनेशिया के युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और समंदर तट पर गीता महाआरती व हवन का आयोजन हुआ। इससे पहले स्वामी ज्ञानानंद ने बाली के राज्यपाल को गीता भेंट की। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि दोनों देशों की सांस्कृतिक और आर्थिक मजबूती का माध्यम बनेगा। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महर्षि मार्कंडेय के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने गौशालाओं के लिए 80 करोड़ रुपये के बजट का भी उल्लेख किया। इस महोत्सव में यूके, यूएसए, स्पेन समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विदेश मंत्रालय की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा ने बताया कि इस वर्ष कुरुक्षेत्र महोत्सव में विभिन्न देशों के 23 स्कॉलर पहुंचेंगे और विदेश मंत्रालय 40 देशों में गीता महोत्सव आयोजित करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें