ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट की आज से चंडीगढ़ और पंचकूला में शुरुआत हुई। दोनों जगह मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन चंडीगढ़ के बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड में विदर्भ और पीडीसीए के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस जीतकर विदर्भ ने बल्लेबाजी चुनी और टीम ने अभी तक बिना विकेट खोए सात रन बना लिए हैं।