चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के बीच जमकर लात घूसे चले। किसी बात को लेकर दो अध्यापकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सेक्टर-29 के स्कूल की है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।