फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की जनता कॉलोनी में चला बुलडोजर, दिन चढ़ते ही कार्रवाई

चंडीगढ़ में मंगलवार की सुबह प्रशासन ने सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में अवैध आशियानों को ढहा दिया।  यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस ने मंगलवार सुबह छह बजे सेक्टर 25 की जनता कॉलोनी को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी, जो अब लगभग कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इस दौरान करीब 10 एकड़ की जमीन खाली कराई गई है, जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यहां पर 1000 से ज्यादा अस्थायी झुग्गियां थी जिसे जेसीबी से तोड़ा गया है। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार यहां रहने वाले लोगों को काफी दिन पहले नोटिस दिया गया था और मकान खाली करने को कहा गया था लेकिन नोटिस का समय पूरा होने के बाद भी लोगों ने मकान खाली नहीं किए, जिसके बाद मंगलवार को तोड़ने की कार्रवाई की गई। सुबह 6 बजे से जेसीबी ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें