फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंडीगढ़ पुलिस और कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर बीते कई महीनों से पक्का मोर्चा लगाए बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। सिख बंदियों की रिहाई के लिए मंगलवार को कौमी इंसाफ मोर्चा के सैकड़ों सदस्यों की तरफ से मार्च निकाला जा रहा था। लेकिन इस दौरान अपनी मांगों को लेकर मार्च में मौजूद लोग चंडीगढ़-मोहाली हाईवे पर आईएसबीटी-43 बस स्टैंड के सामने सड़क के बीच बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस वजह से वहां ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोर्चा के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मार्च को हवारा का पिता लीड कर रहा था। इस बीच इन लोगों ने भी पत्थर उठा लिए जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर का सिर भी फट गया है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें