चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बुधवार को बैठक हो रही है। बैठक में हंगामा भी हो रहा है। बैठक शुरू होते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों बढ़े हुए हाउस टैक्स और तमाम मुद्दों को लेकर मेयर और भाजपा पार्षदों का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा पार्षदों उन्हें सदन के अंदर मिठाई बांटी मेयर ने बताया कि 238 करोड़ रुपये का अनुदान प्रशासन की तरफ से मिलेगा राज्यपाल ने यह बात कही है।