चंडीगढ़ में सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड से फॉरेस्ट एरिया को जाने वाले रास्ते पर करीब 8 से 10 फीट लंबा अजगर सांप नजर आया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में इस रास्ते पर कई सांप इस तरह से नजर आ चुके हैं ऐसे में अगर यहां सड़क पार करते हैं तो सावधानी बरतने बेहतर होगा।