फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में धार्मिक स्थलों पर लग रहा कोरोना का टीका, चार गुना हुआ आंकड़ा

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Mar 2021 02:18 PM IST

पंजाब में कोविड-19 का यूके स्ट्रेन आने के बाद प्रशासन और सेहत विभाग बराबर प्रयास कर रहा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाएं, लेकिन सोशल मीडिया में चल रहीं अफवाहों के चलते लोग इससे परहेज कर रहे थे। बढ़ते मामलों के बीच कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए जिला गुरदासपुर में एक नया प्रयोग किया गया। गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने सेहत विभाग के साथ मिलकर नई योजना बनाई। उनका यह आइडिया हिट रहा और पहले ही दिन टीकाकरण चार गुणा बढ़ गया।

प्रयोग के तौर पर शुक्रवार को जिले में धार्मिक स्थलों पर टीकाकरण कैंप लगाए गए, जहां दर्शन करने आए लोगों ने पहले माथा टेका, फिर वहीं टीका लगवा लिया। इससे लोग भी खुश दिखे। सभी ने कहा कि ये तो एक पंथ दो काज हो गया। टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ने से जिला प्रशासन भी गदगद है। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ने कहा कि इस आंकड़े को अब हम 20 हजार रोजाना तक ले जाएंगे। अब धार्मिक स्थलों पर से टीकाकरण कैंप रोज सुबह साढ़े 9 से शाम साढे़ 5 बजे तक लगाए जाएंगे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें