चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद (दिल्ली में तैनात आईआरएस ऑफिसर) हरप्रीत सिंह को गोलियां मार दी। पूर्व अधिकारी द्वारा जिला फैमिली कोर्ट परिसर में करीब 5 गोलियां चलाई गई जिसमें से दो उसके दामाद को लगी जबकि एक गोली मीडिएशन वाले कमरे के दरवाजे पर लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए और गोली चलाने वाले आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया।