फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने 75 प्रतिभागियों होंगे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे प्रतिभागियों को रवाना
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों के समूह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को चंडीगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आगामी 10 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। इसमें राज्य के कुल 75 प्रतिभागियों का एक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग पर आधारित है। इसमें पूरे देश से लगभग एक लाख युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। इस महोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री के राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान लोक गीत (समूह), लोक नृत्य (समूह), भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, विषय गत (एकल) (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार) व विषय गत (समूह) (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार) में पहला स्थान प्राप्त करने को 30 युवा भाग लेंगे। इसी तरह डायलॉग के 45 युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें