फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: जानें ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले बिहार के मुस्लिम स्कॉलर्स, मदरसा बैहरूल उलूम में मना जश्न

Wed, 07 May 2025 03:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में बिहार के कटिहार जिले के अमलाटोला स्थित मदरसा बैहरूल उलूम में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मदरसे के मुस्लिम स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारत की इस सैन्य सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

स्कॉलर्स ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता सर्वोपरि है और ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत अपने नागरिकों और सीमाओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने में सक्षम है। मदरसे के शिक्षकों और छात्रों ने सेना की बहादुरी को सलाम करते हुए देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
 
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद गया में अलर्ट, बोधगया समेत कई स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मिशन की सफलता पर केंद्र सरकार और सेना को बधाई दी और कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। कटिहार से निकली यह एकजुटता और देशभक्ति की भावना पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर को दरभंगा के लोगों सराहा, कहा- पाकिस्तान पर भारत का हमला सही निर्णय

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें