फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: ये है राजधानी पटना का हाल...बुलेट चालक बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर चढ़ाते हुए निकल गया, देखें वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 21 Mar 2025 03:51 PM IST

राजधानी पटना में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अति व्यस्त रोड पर एक बुलेट बाइक ने बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी और बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर चढ़ाते हुए निकल गया, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। जब पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज से पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक बुलेट बाइक ने पीछे से धक्का मारते हुए उसके ऊपर से निकालकर फरार हो गया, जिसमें पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, घटना के विरोध में सड़क जामकर पुलिस का विरोध

वहीं, बुलेट बाइक तेजी से फरार हो गया है। हालांकि, कुछ लोग भाग रहे बुलेट का पीछा भी किए, लेकिन फरार हो गया। हालांकि, कुछ लोग मृत व्यक्ति को उठाकर साइड भी किए।

यह भी पढ़ें: दो दिन तक कमरे में बंद महिला की मौत, मृतका के तीन महीने की बेटी संग सास-ससुर फरार

वहीं, स्थानीय लोगों ने कदम कुआं थाना और ठाकुरबारी मंदिर में स्थित ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पुलिस आकर मृत बुजुर्ग व्यक्ति को उठाने लगे, तभी मृत बुजुर्ग के परिवार भी मौके पर पहुंच कर पीएमसीएच ले जाने लगे। लेकिन रास्ते से ही मृतक के परिवार ने मृत बुजुर्ग को अपने घर ले गए। वहीं, इस घटना की सारी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन घटना की तस्वीर देख कर दिल दहल सकता है।

यह भी पढ़ें: लालू परिवार हुआ हमलावर तो जदयू ने निकाली पुरानी तस्वीर, दावा- राष्ट्रगान में राजद सुप्रीमो बैठे हैं

इस मामले में पीएमसीएच टीओपी थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। लेकिन मृत व्यक्ति पीएमसीएच नहीं आया है। हालांकि, किसी भी प्रकार का कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो बुलेट सवार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें