फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'हम बालिग हैं, अपनी मर्जी से की शादी'; जान के खतरे के बीच गोपनीय स्थान पर रहने को मजबूर हुए दो शिक्षक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Updated Fri, 03 Jul 2026 01:04 PM IST

सारण जिले से एक शिक्षक और शिक्षिका के प्रेम विवाह का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों एक ही सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं। विवाह के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका आरोप है कि शिक्षिका के परिजन उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं और उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है।

आर्य समाज मंदिर में की शादी
शिक्षक हिमांशु कुमार ने वीडियो संदेश में बताया कि वह सारण जिला मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमवी) मौना हाई स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी सरिता कुमारी भी उसी विद्यालय में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ने बताया कि 30 जून को उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के बाद उसी दिन ईमेल के माध्यम से सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक और जलालपुर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी गई। अगले दिन डाक के जरिए विवाह से संबंधित दस्तावेज और आवेदन भी भेज दिए गए।



परिजनों पर धमकी देने का आरोप
दंपती का आरोप है कि विवाह के बावजूद शिक्षिका के परिजनों ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। उनका कहना है कि शादी से पहले भी उन्हें फोन पर धमकियां दी गई थीं और अब परिजन उनके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो में दोनों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया है। ऐसे में उन्हें अपने जीवन और सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान CID इंटेलिजेंस का बड़ा खुलासा: ISI का फंडिंग एजेंट को गिरफ्तार, बिटकॉइन से जासूसों तक पहुंचता था पैसा

गोपनीय स्थान पर रह रहा दंपती
दंपती ने बताया कि सुरक्षा कारणों से वे फिलहाल अपने कार्यस्थल से दूर एक गोपनीय स्थान पर रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि वे सुरक्षित अपने विद्यालय लौटकर शिक्षण कार्य कर सकें। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।        

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें