जन सुराज पार्टी में बड़ा बवाल हो गया है। गुरुवार को प्रशांत किशोर की पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पटना के जन सुराज दफ्तर में भारी हंगामा हो गया। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से अवध किशोर झा को टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थकों ने टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।