फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गर्भवती गाय के साथ क्रूरता, मालिक ने अज्ञात पर जुबान काटने का लगाया आरोप

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Updated Mon, 17 Mar 2025 03:53 PM IST

नगर निगम सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले से सोमवार को एक गर्भवती गाय के जीभ काटने का बड़ा ही दुखद मामला सामने आया है। एक बेजुबान जानवर की जुबान काटने की बात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पशुपालक ने किसी अज्ञात पर जुबान काटने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक पशुपालक द्वारा कहीं भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन इस हृदय विदारक घटना ने सभी को चौंका दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित यादव मोहल्ला की बताई जाती है।

वहीं, घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए पशुपालक भूमि सिंह ने बताया कि रविवार शाम गाय को चारा देने के बाद वे घर में चले गए थे। लेकिन रात को करीब नौ बजे जब वे गाय को रोटी देने के लिए आए तो रोटी गाय के मुंह से नीचे गिर गया और वह खा नहीं पाई। उन्होंने रोटी उठाकर जब नीचे देखा तो गाय का कटा हुआ जीभ जमीन पर पड़ा था और मुंह से खून भी निकल रहा था।

यह भी पढ़ें: इस बार पांच दिनों तक बिहार दिवस महोत्सव, देश के यह दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

उसके बाद उन्होंने चिकित्सक को बुलाकर गाय की सूई दवाई करवाई। फिलहाल, गाय का स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन वह कुछ भी खा-पी नहीं रही है। साथ ही गाय के गर्भ में एक बच्चा भी पल रहा है। हालांकि, पशुपालक द्वारा इसको लेकर कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और उन्होंने आसपास के लोगों से दुश्मनी की बात से भी इनकार किया है।

यह भी पढ़ें: मकई के खेत में मिला युवती का शव, चाकू से वार कर बेरहमी से की गई है हत्या

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने दी प्रतिक्रिया
इधर, मामले में जिला पशुपालन पदाधिकारी अविनाश चंद्र प्रभाकर से जब बात की गई तो उनके द्वारा कुछ भी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी धारदार चीज को चाटने के क्रम में गाय की जीभ कट गई हो। इसलिए पशुपालक को जिला पशु चिकित्सालय में गाय को लाकर दिखाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें