फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घने कोहरे ने बढ़ाई दिक्कतें, रफ्तार थमी..लोग परेशान

बिहार में ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम भले ही शुष्क रहा, लेकिन घने कोहरे और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के कई जिलों के लिए घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 17.2 से 24.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड हुआ। पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

वहीं न्यूनतम तापमान 6.4 से 13.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भागलपुर जिले के सबौर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें