फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोर्ट में पेश हुए बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, जेल से सीधे पहुंचे न्यायालय

Wed, 30 Apr 2025 02:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Munna Shukla: लालगंज के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला कोर्ट के आदेश पर जेल से सीधे कोर्ट पहुंच गए। पुराने केस में हाजिरी लगाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मुन्ना शुक्ला संग उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर कोर्ट ने कहा, बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला हाजिर हो और मुन्ना शुक्ला हाजीपुर कोर्ट पहुंचे। वे एक मामले में हाजिरी देने पहुंचे थे। बताया गया कि पुराने मामले में मुन्ना शुक्ला को कोर्ट ने हाजिर होने का आदेश दिया था। उसके बाद बाहुबली पूर्व विधायक हाजीपुर पहुंचकर हाजिरी लगाया। बताया गया कि मुन्ना शुक्ला अभी पटना जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि लगभग 26 साल पहले बृजबिहारी हत्याकांड हुआ था। उस समय बृजबिहारी प्रसाद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता थे। उनकी हत्या पटना के आईजीआईएमएस में गोलियों से भूनकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला और सूरजभान सिंह सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: पटना के कदमकुआं इलाके में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, राजधानी के निजी अस्पताल से जुड़ा मामला
विज्ञापन


इस कांड में अब कोर्ट फैसला आने के बाद मुन्ना शुक्ला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद मुन्ना शुक्ला पटना कोर्ट में सरेंडर कर दिए। जहां से उनको पटना के बेउर जेल भेज दिया गया है। लेकिन जैसे ही कोर्ट में मुन्ना शुक्ला के आने की खबर फैली, वैसे ही भारी संख्या में समर्थक हाजीपुर कोर्ट पहुंचे और मुन्ना शुक्ला के साथ फोटो और वीडियो बनाते दिखे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 26/11 हमले की जांच करने वाले देवेन भारती बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर, बिहार के दरभंगा से कनेक्शन

वहीं, हाजीपुर कोर्ट में भारी संख्या में पहुंचे समर्थक और मुन्ना शुक्ला का समर्थन के प्रति प्यार झलक रहा था। वहीं, मुन्ना शुक्ला बारी-बारी से कोर्ट में मौजूद समर्थकों से मुलाकात किए, जिसके बाद कोर्ट में हाजिरी हुई, फिर वापस पटना लौट गए। मुन्ना शुक्ला को भारी सुरक्षा के बीच हाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। मुन्ना शुक्ला मीडिया से बात करने से बचते दिखे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें