राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में डॉक्टर कनु प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह आत्महत्या है या हादसा, इसकी जांच करने में पुलिस जुट गई है। मामला पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में हुआ है।
बता दें कि मामला कदमकुआं इलाके राजेंद्र नगर रोड नंबर पांच की है। वहीं, डॉक्टर ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की माने तो कनु प्रिया ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि मृतक डॉ. कनु प्रिया के गले पर रस्सी का निशान पाया गया। मृतक तनु प्रिया के पति मुकेश ने अपनी पत्नी का इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था। पति द्वारा बाथरूम में पैर फिसल जाने और ब्रेन हैमरेज हो जाने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें: बिहटा-सरमेरा रोड पर हादसे में युवक की मौत, दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
फिलहाल, पुलिस दोनों एंगल से जांच में जुटी चुकी है की यह हत्या है या आत्महत्या। शव को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है। अब देखना यह होगा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या कुछ सामने निकलकर आता है।