फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: कुढ़नी में मंत्री केदार गुप्ता को बागी प्रत्याशी के समर्थकों का विरोध, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 22 Oct 2025 08:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के जन संपर्क के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को बुधवार को अनोखे विरोध का सामना करना पड़ा। जगदीशपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री केदार गुप्ता अपने एक समर्थक के साथ मोटरसाइकिल पर प्रचार कर रहे थे। तभी सामने से भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी अबोध साह के समर्थकों का जुलूस आता दिखाई दिया। जुलूस को देखकर केदार गुप्ता ने अपनी मोटरसाइकिल वापस मोड़ ली और वहां से लौटने लगे।

पढे़ं: भाजपा विधायक और प्रत्याशी रामचंद्र साह को ग्रामीणों ने भगाया, चुनाव प्रचार के दौरान विरोध इस दौरान, बागी प्रत्याशी के समर्थकों ने अबोध साह के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी और भाजपा के विधायक प्रत्याशी के पीछे दौड़ पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है, जबकि अबोध साह को स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना पर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें