फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चलाया सघन तलाशी अभियान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 07:06 PM IST

समस्तीपुर सिविल कोर्ट कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद एसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल कोर्ट कैंपस पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

पढ़ें- Bomb Threat: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट; खाली कराया गया कोर्ट
 
डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा
कोर्ट परिसर की गहन जांच के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस द्वारा एक-एक कमरे की सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से वकीलों और कर्मचारियों को भवन खाली करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद सभी को एक-एक कर बाहर निकाला गया। पुलिस की टीम ने कोर्ट कैंपस में लगातार सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते हर हिस्से की बारीकी से जांच की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें