बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को हुए सड़क हादसे में नौ बच्चों की मौत को लेकर सूबे में सियासत तेज हो गई। राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजद नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तो वहीं अब नीतीश इस मामले में सीनियर अधिकारीयों के साथ मीटिंग कर मामले पर कार्रवाई करने के मूड में लग रहे हैं।