फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम? उड़ानों और ट्रेनों पर भी ब्रेक..जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। पूरा बिहार शीतलहर और घने कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 जनवरी तक बिहार को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवाओं ने कनकनी इतनी बढ़ा दी है कि लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। राजधानी पटना की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां पिछले 9 दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर घटकर महज 2.1 डिग्री रह गया है, जिसके चलते दिन में भी रात जैसी सिहरन महसूस हो रही है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें