जनुसराज पार्टी के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आज 'बिहार बदलाव रैली' की। कई जिलों से बस और कार में लोग आए। करीब चार घंटे तक चलने वाली इस रैली में पार्टी के वरीय नेताओं के बाद प्रशांत किशोर अपना संबोधन दिया।